Join Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test News

  • Subscribe to our RSS feed.
  • Twitter
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Facebook
  • Digg

Monday, 5 March 2012

Unemployed Allowance / Employment Exchange : Due to Rumours, Recrord Registration, Police uses Lathi to Control Crowd, Due to heat & Crowd Womens becomes Unconscious

Posted on 18:53 by Unknown
अफवाहों से बढ़ी भीड़, पुलिस ने चटकायीं लाठियां
(Unemployed Allowance / Employment Exchange : Due to Rumours, Recrord Registration, Police uses Lathi to Control Crowd, Due to heat & Crowd Womens becomes Unconscious)

बंद रहेगा सेवायोजन कार्यालय अब 12 से होगा पंजीयन -
उन्नाव, जागरण संवाददाता : अभी न तो प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तय है और न ही कौन सी योजना लागू होगी इसका कुछ अता-पता। लेकिन सेवायोजन कार्यालय के बाहर का नजारा कुछ ऐसा है कि माने चुनावी घोषणा पत्रों में न होकर शासनादेश आ गया हो। बस पंजीयन कराया और लो मिल गया बेरोजगारी भत्ता। इन्ही अफवाहों का असर है कि सेवायोजन कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी है। हर कोई किसी भी दशा में तत्काल पंजीकरण कराने को कुछ भी करने को तैयार हैं। कोई भोर पहर से ही आकर पंजीकरण कराने को लग जाता है तो कोई पूरे परिवार के साथ खाना पानी लेकर वहां पहुंच रहा है।

सोमवार को सेवायोजन कार्यालय के बाहर भारी भीड़ उमड़ी क्योंकि लोगों में तरह तरह की अफवाह थी कि होली के पहले जिनका पंजीयन हो गया उन्हीं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता। आज अंतिम तिथि इसके बाद पंजीयन नहीं होगा। इन्हीं अफवाहों के कारण पंजीकरण कराने वाली की भीड़ कुछ इस अंदाज में उमड़ी कि सारा नजारा देखते ही बना। इस बीच पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
वैसे भी सोमवार को भी पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या पंजीयन कराने को लेकर दो गुनी थी। इसी कारण से इसी बीच पुलिस को कई चक्रों में अपनी लाठी को चटकाना पड़ा। इस बीच कई महिलाओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
======================
कई युवतियां गर्मी और भीड़ के चलते हुई बेहोश
उन्नाव: सोमवार को सेवायोजन कार्यालय में भीषण उमड़ी। दूसरी तरफ अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम का तापमान भी काफी अधिक करा। इसी सब के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और भीड़ के कारण सोमवार को पंजीयन कराने के लिए आयी तीन युवतियां बेहोश होकर वहीं मैदान में गिर पड़ी। जिन्हें बाद में सेवायोजन अधिकारी ने अंदर बैठा कर पानी आदि दिया और उनका काम भी जल्दी करा घर विदा कर दिया।
===================
अफवाहों के चलते हुआ रिकार्ड पंजीयन
उन्नाव: सोमवार को सेवायोजन कार्यालय में अफवाहों के कारण भारी भीड़ उमड़ी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुरुषों के 579 पंजीयन हुए जबकि महिलाओं में 1070 पंजीयन हुए। इससे पहले एक दिन में 13 सौ से अधिक पंजीयन अब तक नहीं हुए हैं।
====================
बंद रहेगा सेवायोजन कार्यालय अब 12 से होगा पंजीयन
उन्नाव: जिला सेवायोजन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस बल न मिलने के कारण पंजीयन कार्य बंद रहेगा। इसके बाद होली का अवकाश होगा। जिसे देखते हुए अब पंजीकरण कार्य 12 मार्च से पुन: शुरु किया जायेगा।


News : Jagran ( 5.3.12)
Read More
Posted in EMPLOYMENT EXCHANGE, UNEMPLOYED ALLOWANCE | No comments

UPTET Barabanki : Angry TET Candidates Candidates made Agitation

Posted on 18:42 by Unknown
नाराज टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
(UPTET Barabanki : Angry TET Candidates Candidates made Agitation)
बाराबंकी। टीईटी उत्तीर्ण महासंघ की गन्ना कार्यालय में हुई सभा से पहले युवाआें ने यहां प्रदर्शन किया। इन लोगों ने भर्ती के नाम पर शासन के रवैये की कड़ी आलोचना की।

अध्यक्षता करते हुए रजनीश वर्मा ने कहा कि बेसिक प्रशिक्षु भर्ती में बार-बार रोड़े अटकाए जा रहे हैं। भर्ती के नाम पर हमारा मानसिक आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जब टीईटी परीक्षा ली गई जो शिक्षक बनने की उम्मीद बंधी। लेकिन उसमें शिक्षा माफिया हावी हो गए। जो भर्ती निरस्त कर अपना पेट भरना चाहते है। संचालन करते हुए उमाशंकर यादव ने कहा कि भर्ती के लिए हम सड़क पर संघर्ष करने के साथ ही कोर्ट के जरिए लड़ाई लड़ेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि शिक्षक भर्ती जल्द प्रारंभ की जाए। बैठक में विशाल गुप्त, सच्चिदानंद, रंजीत सिंह, जितेंद्र, शैलेंद्र, रहमत अली, रईस, कासिम, हरिहर, सरिता, पवन, सुशील, धीरज आदि मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (5.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : TET Morcha starts Agitation on Road

Posted on 18:37 by Unknown
सड़कों पर संघर्ष करेगा टीईटी मोर्चा
(UPTET : TET Morcha starts Agitation on Road)
फर्रुखाबाद। हक की लड़ाई के लिए संघर्ष मोर्चा सड़कों पर उतरेगा। टीईटी छात्रों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। सदस्यों ने चरणबद्ध तरीके से आदोलन तेज किए जाने की बात कही है।रविवार को टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की उत्सव भवन में बैठक हुई। बैठकमें मोर्चा की उपाध्यक्ष कंचन कटियार ने कहा कि नारी हक की लड़ाई लड़ना जानती है। कविता शुक्ला ने अब और अन्याय बर्दाश्त न होने की आवाज उठाई। रागिनी पाल ने कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। सरकार ने हमें धोखा दिया है। अब मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। बैठक में रविंद्र दिवाकर, आशीष पाल, कैलाश चंद्र, राजीव कटियार, अनुरोध तिवारी, हरिओम वर्मा, अनुज कटियार, पंकज चौहान, अतुल सिंह, लोकेंद्र शाक्य, अतुल द्विवेदी, सोनू यादव, निखिल शाक्य, सुखवीर सिंह यादव, अश्वनी माथुर, विपिन त्रिवेदी मौजूद रहे।
कमालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक टीईटी संघर्ष मोर्चा की ब्लाक स्तरीय बैठक मौर्चा के सचिव पंकज चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें टीईटी उर्तीण युवकों की चयन प्रक्रिया विज्ञप्ति के अनुसार करने तथा रूकी हुई विशिष्ट बीटीसी प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। बैठक में कहा गया कि सरकार ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगाकर हजारों युवकों ने की मेहनत पर पानी फेर दिया। बैठक में विनीत कुमार दुबे, जितेंद्र कुमार थे।

News : Amar Ujala ( 5.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : TET Candidates Demanded Appointment

Posted on 18:19 by Unknown

टीईटी प्रशिक्षुओं ने की नियुक्ति की मांग

(UPTET : TET Candidates Demanded Appointment)

लखीमपुर खीरी। यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ की बैठक विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में आयोजित की गई। बैठक में टीईटी प्रशिक्षुओं ने शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कहा है, कि चयन प्रक्रिया 2011 में निर्धारित टीईटी मेरिट को ही चयन का आधार मानकर प्रशिक्षु शिक्षकों का चयन किया जाए। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती से तुरंत रोक हटाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। भर्ती प्रक्रिया में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जाए। बैठक में अध्यक्ष देवेश चंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, विधि सलाहकार बूटा सिंह, बीरेश जोशी,दिव्या शर्मा,शत्रुंजय मिश्र, रविप्रकाश शुक्ला, विमल तिवारी,लक्ष्मीकांत, दीपक कुमार वैश्य व निर्देश सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

News : Amar Ujala (5.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

Online Registation in Employment Exchange of UP for Unemployed Allowance (Berjgari Bhatta)Online Registation in Employment Exchange of UP for Unemployed Allowance (Berjgari Bhatta)

Posted on 07:41 by Unknown
Online Registation in Employment Exchange of UP for Unemployed Allowance (Berjgari Bhatta)

Many candidates are wandering here and there to search Sewa Yojan Karyalay (Employment Exachange of UP)

Here on this Blog Portal , You Found All Details -
उत्तर प्रदेश के सेवायोजन दफ्तरों से मुंह मोड़ चुके बेरोजगार अब चुनावी घोषणा पत्रों में बेरोजगारी भत्ते के ऐलान के बाद पंजीकरण कराने के लिए उमड़ने लगे हैं।बेरोजगारी भत्ते के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट पाने की उम्मीद में इंटरमीडिएट पास कर चुके लड़के लड़कियां भी रोजगार दफ्तरों में अपना नाम दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। भीड़ कम करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है।शुक्रवार को ऑन लाइन प्रक्रिया का परीक्षण भी पूरा हो गया। बेरोजगार अपने कंप्यूटर या साइबर कैफे से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे

Read Completely , And Visit ONLINE WEBSITE TO REGISTER



You can Register Online here -
http://www.sewayojan.org

OR Visit this Link : http://www.sewayojan.org/postresume.aspx

पिछले महीने राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों में बेरोजगारी भत्ते के ऐलान के बाद से सेवायोजन कार्यालयों में बेरोजगारों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। सपा ने नौकरी न दे पाने की सूरत में एक हजार रुपये महीना तो भाजपा ने दो हजार रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। बेरोजगारी भत्ते और इंटर पास लड़कियों कन्या विद्या धन की शुरुआत मुलायम सिंह यादव ने पिछले कार्यकाल में की थी, जिसे बाद में मायावती ने खत्म कर दिया था।
लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही जैसे जिलों से बेरोजगारों की भीड़ में महिलाओं और विकलांगों की संख्या भी खूब देखी जा रही है। यह भीड़ बीते दस दिनों में अचानक बढ़ी है। हालत यह है कि प्रदेश के 71 सेवायोजन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 20 लाख से ऊपर पहुंच गई है। लखनऊ कार्यालय में औसतन प्रतिदिन 30 पंजीकरण होते थे। इन दिनों यह संख्या प्रतिदिन 400 हो चुकी है। क्षेत्रीय सेवायोजन में 21 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक करीब 3000 हजार नए बेरोजगारों ने पंजीयन कराया है, इसी तरह इलाहाबाद में आमतौर पर प्रतिदिन 50 से सौ फार्म ही जमा होते थे। उनकी संख्या बढ़कर अब 1800 से लेकर 2600 सौ प्रतिदिन हो गई है। यहां दस दिनों में 22 हजार से अधिक फार्म भरे जा चुके हैं।लखनऊ के क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पीके पुंडीर, इलाहाबाद के मनोज कुमार सिंह और आगरा की ब्रजबाला गुप्ता का मानना है कि चुनावी घोषणा पत्र के बाद पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है।
निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अनिल कुमार ने बताया कि विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सेवायोजन डॉट ओआरजी पर बेरोजगार ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। ऑन लाइन पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों को अस्थायी पंजीकरण नंबर मिल जाएगा। अस्थायी नंबर के साथ तीन महीने के अंदर सेवायोजन कार्यालय पर प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद यह स्थायी हो जाएगा। वेबसाइट पर पंजीकरण का विवरण हिंदी में मौजूद होगा, जिससे कम पढ़े लिखे बेरोजगार भी आसानी से पंजीकरण करा सकेंगे।
***************************
Read More
Posted in EMPLOYMENT EXCHANGE, UNEMPLOYED ALLOWANCE | No comments

UPTET Rae Bareli : Teacher Recruitment should be Completed, Whatever be compulsion

Posted on 06:31 by Unknown


शिक्षक भर्ती पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो


(UPTET Rae Bareli : Teacher Recruitment should be Completed, Whatever be compulsion )


रायबरेली, कार्यालय प्रतिनिधि : टीईटी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरु करने के लिये एकता संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सदस्यों ने कहा कि शिक्षक भर्ती अविलंब पूरी कराई जाय। इसमें कोई भी हीलाहवाली बर्दास्त नही की जायेगी। अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।


विकास भवन के परिसर में रविवार को टीईटी उत्तीर्ण एकता संघर्ष मोर्चा की एक बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सफल महिला एवं पुरुष अभ्यार्थियों ने भाग लिया। मोर्चा के प्रांतीय कार्यकर्ता निर्भय सिंह ने कहा कि टीईटी भर्ती प्रक्रिया कोर्ट में अभी लंबित है। इसका हम लोगो से कोई वास्ता नही है। सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु करे अन्यथा आन्दोलन छेड़ा जायेगा। बैठक में शशांक त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो।



महिलाओं में पूजा व अर्चना ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से पीछे नही है। हक की लड़ाई में महिलाएं झांसी की रानी तरह आगे आयेगी। बैठक में लोगों ने सर्व सम्मति से एकता परिषद द्वारा जो भी कदम उठाया जायेगा। उसका हर स्तर पर साथ देने की बात कही गई। इसमें अवध किशोर मिश्र, संतोष बहादुर सिंह, हरिमोहन, अभिषेक, सुनील यादव, अजय सिंह, शोभा, अर्चना, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

News : Jagran (4.3.12) 

Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET Aligarh : Culprits Should Be Punished

Posted on 06:23 by Unknown


दोषियों को मिले सजा
(UPTET Aligarh : Culprits Should Be Punished)

अलीगढ़। बीएड बेरोजगार संघर्ष समिति ने रविवार को रामलीला मैदान अचल तालाब पर शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन सक्सेना ने दी। इसमें अतरौली से समिति के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने कहा कि टीईटी में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। उन्हाेंने कहा कि सरकार इस मामले में दाषियों को जरूर सजा दे, लेकिन इसका असर मेहनत से सफल हुए छात्रों पर नहीं पड़ना चाहिए। इस दौरान सचिव जितेंद्र पचौरी, रामअवतार प्रजापति, अनिल कुमार, विष्णु शर्मा, योगेश सक्सेना आदि थे। 


News : Amar Ujala (5.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET Merrut : TET Candidates demanded to Start Primary Recruitment Process

Posted on 06:16 by Unknown

भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग 
(UPTET Merrut  : TET Candidates demanded to Start PRT Recruitment Process)


मेरठ। उत्तर प्रदेश टीईटी बेरोजगार संघ की राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न बैठक में शासन से अपील की गई कि बेसिक शिक्षकाें की भर्ती प्रक्रिया टीईटी के माध्यम से शीघ्र प्रारंभ की जाए। बैठक में रणनीति बनाई गई कि उत्तर प्रदेश टीईटी बेरोजगार संघ द्वारा 12 मार्च को सुबह दस बजे चौधरी चरण सिंह पार्क पर एकत्र होकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

News : Amar Ujala (5.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : TET Candidates Sent Letter to Chief Justice of Highcourt

Posted on 06:11 by Unknown
Read More
Posted in UPTET | No comments

Sunday, 4 March 2012

UPTET : To Protect Interests of TET, Sangarsh Morcha Formed

Posted on 20:20 by Unknown


हितों के लिए टीईटी संघर्ष मोर्चा गठित


( UPTET : To Protect Interests of TET, Sangarsh Morcha Formed)

सिद्धार्थनगर : स्थानीय सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज परिसर में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों नें बैठक कर टीईटी संघर्ष मोर्चा की जनपदीय इकाई का गठन किया । सर्वसम्मति से सन्तोष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष व राकेश कुमार राय महामंत्री चुने गये। बैठक में मौजूद टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण डिग्रीधारियों नें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रदेश में आगामी सरकार चाहे किसी दल की बनें। यदि सरकार नें उनके पक्ष में नीतिगत फैसला नही लिया तो आगामी दिनों में संघर्ष मोर्चा के समस्त जिलों के पदाधिकारी व सदस्य विरोध में सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करेंगे। 




मंागे न माने जाने की दशा में आमरण अनशन के जरिए आन्दोलन को धार दिया जायेगा। संगठन की मजबूती के लिए तहसीलवार राजेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, शैलेश कुमार उपाध्याय, अखिलेश्वर मणि त्रिपाठी व बुद्घिराम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।संघर्ष मोर्चा की अगली बैठक की तिथि आगामी 10 मार्च निर्धारित की गई। उक्त बैठक में जिले के समस्त टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों से मौजूद रहनें की अपील की गई। इस अवसर पर जीतेन्द्र कुमार, जवाहर लाल, कमलेश, गिरजेश, विनय कुमार, अरूण कुमार, शरद कुमार, अमरनाथ, विनय कुमार, आदि टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों की मौजूदगी रही।


News : Jagarn (4.3.12)


Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : Delay in Recruitment, Candidates make Agitation

Posted on 20:13 by Unknown


भर्ती प्रक्रियाओं में हीलाहवाली पर करेंगे आंदोलन


(UPTET : Delay in Recruitment, Candidates make Agitation)

बलिया। उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को चंद्रशेखर उद्यान (कंपनी बाग) में हुई। इसमें जिले के सैकड़ों टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें 29 फरवरी को इलाहाबाद के चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई राज्यस्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय से सबको अवगत कराया गया। हाईकोर्ट में चल रहे वाद संख्या 76039/11 यादव कपिलदेव लाल बहादुर बनाम राज्य सरकार के प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चरचा की गई। 
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश में सरकार चाहे किसी की भी बने यह प्रक्रिया यथावत व शीघ्र पूरी होनी चाहिए। नई सरकार यदि भर्ती प्रक्रियाओं में हीलाहवाली की तो उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ व एक मंच से सरकार का सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन एवं जनांदोलन किया जाएगा। कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन करने का भी निर्णय ले लिया गया है। कहा कि एनसीटीई नई दिल्ली द्वारा पुन: दी गई समय सीमा के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व काउंसिलिंग न्यायालय से लेकर सचिवालय तक इस मामले को जनहित में व प्रदेश हित में सक्रिय भूमिका अदा करे। इसके पूर्व बैठक में संघर्ष मोर्चा का अध्यक्ष दिग्विजय पाठक को चुना गया। मनोज, संजय पांडेय, पीयूष चतुर्वेदी, अभय सिंह, सतीश सिंह, सुधीर राय, मंजीत सिंह, संतोष पाठक, मनीष पांडेय, मुन्ना राम, जितेंद्र तिवारी, सुशांत मिश्र, राजेश पांडेय, लिपाकत अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय पाठक व संचालन कमलेश यादव ने किया।
News : Amar Ujala (5.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : Recruitment should be done at the Earliest

Posted on 20:11 by Unknown

जल्द से जल्द नियुक्ति हो
(UPTET : Recruitment should be done at the Earliest)

उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति न किए जाने के विरोध में यूपीटीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने रविवार को बैठक का आयोजन किया। 
स्थानीय निराला पार्क में आयोजित बैठक मे मोर्चा अध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सभी टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति पाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। संरक्षक अमित त्रिपाठी ने टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ओर से सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट के आधार पर नहीं की गई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। कहा कि टीईटी उत्तीर्ण करने के बाद बीएड अभ्यर्थियों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल और महामंत्री शिरीश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने जो टीईटी प्रमाणपत्र दिया है उसका कोई औचित्य ही नहीं है जब तक कि सरकार इनकी नियुक्ति परिषदीय विद्यालयों में नहीं करती है। 
बैठक में तय किया गया कि 12 मार्च को अंबेडकर पार्क में सभी टीईटी प्रशिक्षणार्थी इकट्ठा होंगे। यहां से जिला मुख्यालय तक शांति मार्च निकालेंगे। बैठक में मनोज गुप्ता, सुशील तिवारी, देवेंद्र सिंह, निजाम, अनूप बाजपेई, सोनू शुक्ला, उमाकांत मिश्रा, अनूप कुमार गौतम, सहित कई प्रशिक्षु मौजूद थे।


News : Amar Ujala (5.3.12)

Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET Devaria : TET Sangarsh Morcha - Fight for Right from every end - Court to Road

Posted on 20:09 by Unknown


हक के लिए होगी आरपार की लड़ाई


(UPTET Devaria : TET Sangarsh Morcha - Fight for Right from every end - Court to Road)


देवरिया : टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अमित बरनवाल ने कहा कि हक के लिए आरपार की लड़ाई होगी। सफल टीईटी अभ्यर्थी संगठित होकर न्यायालय से लेकर सड़क तक संघर्ष करेंगे।


रघुवंश शुक्ला ने कहा कि शीघ्र नियुक्ति की जाए। संजय कुमार सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर सफल अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव व धरना देंगे। गोरखनाथ सिंह ने कहा कि नियुक्ति में देरी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरे प्रदेश में एक साथ आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि एकता ही हमारी शक्ति है। इसके बल पर हम अपनी नियुक्ति लेकर रहेंगे। संचालन संदीप कुशवाहा ने किया।
इस दौरान चन्द्रमा सिंह, विजय प्रताप कुशवाहा, विकास पांडेय, अनिल कुमार, अंजनी पांडेय, श्रीप्रकाश शर्मा, अभिमन्यु मद्धेशिया, त्रिलोकी श्रीवास्तव, ईश्वर प्रसाद, युगुल किशोर पांडेय, पारसनाथ विश्वकर्मा, भृगुवेन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह, शैलेश मणि त्रिपाठी, रविशंकर, राजीव दीक्षित, शाहिद अंसारी, संतोष पांडेय, केजी श्याम, ओमप्रकाश यादव, चन्द्रभूषण, रुपेश मिश्र, रतेन्द्र कुमार सिंह, शारदा, राजेश त्रिपाठी, अमरजीत कुशवाहा, आनंद राय, विजय शंकर चौरसिया, मनोज प्रसाद, जयप्रकाश यादव, सूर्यप्रकाश शर्मा, अमरदेव सिंह, रामअशीष वर्मा, रमेश निषाद, इन्द्रसेन गोंड, सामनाथ विश्वकर्मा, अमरजीत यादव, शैलेष प्रसाद, रामप्रवेश यादव, मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

News : Jagran (4.3.12)

Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : TET Candidates against Govt. Process for Delay in Recruitments

Posted on 19:59 by Unknown


टीईटी अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार


(UPTET : TET Candidates against Govt. Process for Delay in Recruitments)

मोहनापुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा के पंचायत भवन में टीईटी उत्तीर्ण मोर्चा के तत्वावधान में बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पवन कुमार पांडेय ने की। इसमें टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शासन के खिलाफ हुंकार भरी।
ग्राम पंचायत एकमा के पंचायत भवन में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक में लक्ष्मीपुर ब्लाक इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मनोज कुमार कन्नौजिया को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्त को उपाध्यक्ष, निसार अहमद एवं अवधेश कुमार को सचिव, प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रभुनाथ यादव को संयोजक तथा रमेश चन्द्र यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश टीईटी कोर कमेटी के सदस्य तुफैल अहमद ने कहा कि टीईटी में गड़बड़ी का जिम्मेदार अभ्यर्थी नहीं, बल्कि वे लोग हैं जिन्होंने इस परीक्षा का ठीक ढंग से आयोजन नहीं कराया। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया तो मोर्चा विधानसभा घेरने के साथ-साथ उग्र प्रदर्शन करेगा। बैठक में कृष्ण कुमार गुप्ता, नितीश कुमार श्रीवास्तव, नम्रता सिंह, नीतू श्रीवास्तव, शाहिन सईद, रमेश चन्द्र यादव, फूलचन्द्र गुप्त, हरीश पांडेय समेत दर्जनों टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी मौजूद रहे।


News : Amar Ujala ( 4.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : TET Candidates Angry, NOT Celebrating HOLI

Posted on 19:53 by Unknown


गुस्सा: टीईटी अभ्यर्थी नहीं मनाएंगे होली


(UPTET : TET Candidates Angry, NOT Celebrating HOLI)

फतेहपुर। अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बावजूद तकनीकी पेंच फंसने से अभी तक नियुक्ति न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने रविवार को नहर कालोनी परिसर में प्रर्दशन किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए विरोध जता रहे अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द टीईटी मेरिट के आधार पर नियुक्ति किए जाने की मांग की। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा जल्द नियुक्ति न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। टीईटी संगठन ने विरोध स्वरूप होली का त्योहार न मनाए जाने की घोषणा की। 
धरना सभा में वक्ताओं ने कहा टीईटी अभ्यर्थियों के साथ छल किया जा रहा है। भर्ती न शुरू किया जाना सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। यदि किसी प्रकार की खामियां है तो उसके लिए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा मेरिट के आधार पर शीघ्र टीईटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति शुरू की जानी चाहिए। संगठन प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,रामबाबू, रामप्रकाश वर्मा, सुनील और अनिल निषाद आदि ने भी धरना सभा को संबोधित किया। धरना सभा में राजेन्द्र चौधरी, सुल्तान अहमद, अजीत, मनोज, शिवशंकर, राकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह, धर्मेंन्द्र साहू और अनुराग सहित भारी संख्या में टीईटी अभ्यर्थी मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (5.3.12)

Read More
Posted in UPTET | No comments

UPMSSCB / UPSESSB : Now PGT Result faces allegations of Cheating

Posted on 19:46 by Unknown

अब पीजीटी रिजल्ट में भी अनियमितता
( UPMSSCB / UPSESSB : Now PGT Result faces allegations of Cheating)

इलाहाबाद। टीजीटी चयन परिणाम में गड़बड़ियों का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर एक और नतीजे में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि चयन बोर्ड ने पीजीटी परिणाम में भी कई ऐसे प्रतिभागियों को सफल घोषित कर दिया है जो लिखित परीक्षा में असफल थे। दावा है कि गड़बड़ी पकड़े जाने के भय से बोर्ड ने संशोधन के नाम पर कुछ विवादित नाम तो हटा दिए लेकिन परिणाम में बड़ी संख्या में गड़बड़ियां हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया गया। 
टीजीटी नतीजों में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद हुई जांच में पीजीटी के परिणाम में भी कुछ ऐसे नाम सामने आए जो लिखित परीक्षा में सफल नहीं थे। अभ्यर्थियों का दावा है कि हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, कृषि, शिक्षाशास्त्र के परिणाम की पूरी तरह से स्कैनिंग की तो इसमें बोर्ड के पदाधिकारियों, सदस्यों और कुछ पुराने सदस्यों के आश्रितों और रिश्तेदारों के नाम सामने आए। 
परीक्षा में शामिल संजय पांडेय, रामानुज, ओमप्रकाश मिश्र, आशुतोष, चंद्रशेखर आदि का दावा है कि टीजीटी में गड़बड़ी का खुलासा होते ही चयन बोर्ड अधिकारियों ने पीजीटी परिणाम में चुपचाप संशोधन किया और एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी के दो सगे रिश्तेदारों का नाम अंतिम चयन सूची से बाहर कर दिया लेकिन लगभग 20 और रोलनंबर्स को लेकर गड़बड़ियों के आरोप है, जिनके बारे में चयन बोर्ड ने कोई फैसला नहीं किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरा परिणाम संशोधित न किया गया तो मामला शासन तक ले जाएंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।


News : Amar Ujala (5.3.12)
Read More
Posted in UPMSSCB, UPSESSB | No comments

Saturday, 3 March 2012

UPTET : Allahabad Highcourt -Stay Furthur Extended , Next Hearing on 16 March 2012 for Primary Teacher (PRT) Recruitment of TET Passed Candidates

Posted on 06:11 by Unknown
UPTET : Allahabad Highcourt -Stay Furthur Extended , Next Hearing on 16 March 2012 for Primary Teacher (PRT) Recruitment of TET Passed Candidates

Case Status - Allahabad


Pending
Writ - A : 76039 of 2011 [Varanasi]
Petitioner:
YADAV KAPILDEV LAL BAHADUR
Respondent:
STATE OF U.P. & OTHERS
Counsel (Pet.):
ALOK KUMAR YADAV
Counsel (Res.):
C.S.C.
Category:
Service-Writ Petitions Relating To Primary Education (teaching Staff) (single Bench)-Appointment
Date of Filing:
21/12/2011
Last Listed on:
02/03/2012 in Court No. 33
Next Listing Date (Likely):
16/03/2012


Source : http://www.allahabadhighcourt.in/casestatus/caseDetailA.jsp?type=WRIA&num=76039&year=2011
Read More
Posted in Allahabad Highcourt, UPTET | No comments

Friday, 2 March 2012

UPTET : Prabha Triathi was under threat to shut her mouth

Posted on 19:41 by Unknown
प्रभा त्रिपाठी को चुप रहने की मिल रही थीं धमकियां
(UPTET : Prabha Triathi was under threat to shut her mouth)

साक्षरता निदेशालय में सील किए गए टीईटी के दस्तावेज
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी ने शुक्रवार को रमाबाई नगर की पुलिस से पूछताछ के बाद मीडिया वालों के सामने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें चुप रहने की धमकियां दी जा रही थीं। इसके चलते वह बीमार पड़ गई थीं और विभाग से लंबी छुट्टी लेकर घर पर आराम कर रही थीं। हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे लेना उनकी मजबूरी थी, उन्हें डर था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर ले। पर उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें कौन धमकियां दे रहा था। रमाबाई नगर की पुलिस ने शुक्रवार को भी उनसे घंटों पूछताछ की। पुलिस उन्हें लेकर सिटी स्टेशन के पास स्थित साक्षरता निदेशालय पहुंची। यहां शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की रखी गई ऑसर शीट को सील कर दिया। प्रभा त्रिपाठी ने पुलिस से पूछताछ में कहा कि टीईटी के बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। पूर्व निदेशक संजय मोहन ही अधिकतर निर्णय लेते थे। पुलिस अपने साथ कुछ टीईटी से जुड़े कुछ कागजात भी ले गई है।

रमाबाई नगर की पुलिस शुक्रवार को दो बजे राजधानी पहुंची। यहां उसने पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिविर कार्यालय में गई। यहां कुछ देर छानबीन के बाद प्रभा त्रिपाठी को लेकर सीधे साक्षरता निदेशालय पहुंची।

News : Amar Ujala (3.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

Without TET, If Candidates selected for Teacher after notification of NCTE regarding Teacher Eligibility Test then they are NOT eligible for appointment

Posted on 08:46 by Unknown
Without TET, If Candidates selected for Teacher after notification of NCTE regarding Teacher Eligibility Test then they are NOT eligible for appointment

It is bad luck of Candidates, who are appointed later to Notification of NCTE regarding TET eligibility.

See Case Details -
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
Court No. - 33

Case :- WRIT - A No. - 4996 of 2012

Petitioner :- Smt. Amrita
Respondent :- State Of U.P. & Others
Petitioner Counsel :- V.K. Singh,G.K. Singh,Rajesh Kr. Singh
Respondent Counsel :- C.S.C.,K.S. Kushwaha

Hon'ble Sudhir Agarwal, J.
1. By means of present writ petition, petitioner is challenging order dated 14.12.2011 passed by District Basic Education Officer, Varanasi whereby he has disapproved appointment of petitioner on the ground that her selection was made contrary to Government Order dated 7.9.2011 i.e. without passing Teachers Eligibility Test.
2. In my view no such relief can be granted after enactment of Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 (hereinafter referred to as "Act, 2009"). The Act 2009, vide Section 23 (1), provides that any person possessing such minimum qualification, as laid down by an academic authority authorised by the Central Government, by notification, shall be eligible for appointment as a teacher. It reads as under:
"23. Qualifications for appointment and terms and conditions of service of teachers.- (1) Any person possessing such minimum qualifications, as laid down by an academic authority authorized by the Central Government, by notification, shall be eligible for appointment as a teacher."
3. Since the provision does not contemplate appointment of a Teacher who is not qualified as per Regulations of N.C.T.C., any provision made earlier even if permit unqualified persons to be appointed in certain cases, cannot be followed after framing of Regulations by Authorised Authority. Prior to Act, 2009, the provisions permitting appointment of untrained persons could have been complied in the absence of otherwise overriding provisions since the same had no occasion to infringe any other statute having overriding effect but after Act, 2009 and Regulations framed thereunder, the situation has undergone a wide change. It is not disputed that National Council of Teachers Education has been notified as Authorised Academic Authority under Section 23 (1) and the said body has framed Regulations laying down minimum qualification and eligibility conditions for appointment of Teachers in Primary Schools. In the light of said provisions, which have been made under Act, 2009; the same have overriding effect and, therefore, the otherwise provisions under provincial legislation would sub-serve.


4. This Court in its judgment dated 12.12.2011 in Writ Petition No. 70682 of 2011 (Sarita Shukla & Others Vs. State Of U.P. and Others), having relied on provisions of U.P. Basic Education Act, 1972 and Rules framed thereunder as well as the provisions of Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 (hereinafter referred to as Act, 2009) and Regulations framed by NCTE under Section 23 of Act, 2009, has clearly observed that after enforcement of Act, 2009 no appointment can be made on the post of Assistant Teacher in a Primary institution if the person does not possess the qualification prescribed by NCTE in the Regulations notified under Section 23 of Act, 2009.
5. I am, therefore, clearly of the view that the relief, as sought in the writ petition, cannot be granted in the above circumstances.
6. Dismissed.
Dt. 2.2.2012
PS

Source : http://elegalix.allahabadhighcourt.in/elegalix/WebShowJudgment.do?judgmentID=1668214
Read More
Posted in Allahabad Highcourt, UPTET | No comments

Thursday, 1 March 2012

UPTET Agra : TET Candidates Made Roadshow, And gave Memorandum to DIET Principal

Posted on 18:16 by Unknown
सड़क पर उतरे टीईटी पास अभ्यर्थी
(UPTET Agra : TET Candidates Made Roadshow, And gave Memorandum to DIET Principal)

आगरा(ब्यूरो)। अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी और परीक्षा निरस्त होने की संभावना से डरे हैं। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। डायट प्राचार्या को ज्ञापन दिया।
अध्यापक पात्रता परीक्षा संघर्ष मोर्चा आगरा मंडल के बैनर तले करीब दो दर्जन टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी हरीपर्वत चौराहे से पैदल नारेबाजी करते हुए पंचकुइयां स्थित डायट प्रधानाचार्य के दफ्तर पहुंचे। डायट परिसर में भी अभ्यार्थियों ने नारेबाजी की। डायट प्राचार्या नीना कटियार ने नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों से समस्याएं पूछी। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि कुछ शिक्षा माफियाओं के चलते हजारों का भविष्य अंधकार की कगार पर पहुंच गया है। इसके बाद अभ्यर्थी जेडी को ज्ञापन देने पहुंचे।न मिलने पर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। विरोध दर्ज कराने वालों में डॉ. प्रवीन शास्त्री, विवेक समाधिया, देवेश द्विवेदी, कौशल, वैभव यादव और अरविंद थे।





News : Amar Ujala (2.3.12)

Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET Etawah : Candiatates confused about future of TET Exam and Recruitment Processs of PRT

Posted on 18:08 by Unknown
अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर असमंजस (UPTET Etawah : Candiatates confused about future of TET Exam and Recruitment Processs of PRT)

बकेवर/महेवा, अप्र : गत वर्ष नवंबर में संपन्न हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ी है। परीक्षा के बाद जिस तरह घोटाले सामने आये हैं उससे परीक्षा की प्रासंगिकता कटघरे में है। दूसरी ओर चुनाव बाद नयी सरकार का रुख इस परीक्षा का आधार तय करेगा।
लोगों का मानना है कि अगर नयी सरकार इस परीक्षा को रद करती है तो इन बेरोजगारों की जेब पर हजारों रुपये का भार पड़ेगा। परीक्षा शुल्क तथा परीक्षा केंद्रों पर जाने आने में जो व्यय हुआ है वह बेरोजगारी का दंश झेल रहे इन परीक्षार्थियों पर अतिरिक्त बोझ होगा।
दूसरी ओर परीक्षा में सफल न हो पाने वाले अभ्यर्थियों को आशंका है कि धांधली के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसलिए इस परीक्षा के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न लगता है। इन विद्यार्थियों का मानना है कि टैट परीक्षा की पवित्रता संदिग्ध हो गयी है इसलिए यह परीक्षा अब बेमानी हो गयी है।
परीक्षा उत्तीर्ण सराय नौधना निवासी ऊषा पाठक ने परीक्षा रद करने के बजाय निष्पक्ष जांच की मांग की है। राजेश कुमार दुबे ने कहा कि लाखों लोगों की उम्मीद तोड़ना न्यायोचित न होगा। इसी प्रकार की मांग अंकुर सक्सेना, राहुल मिश्रा, धर्मेन्द्र दुबे, तेज प्रताप की है। महेवा निवासी बृजेश पाण्डेय, दीपक तिवारी, बृजेंद्र, गौरव दुबे, सोनू त्रिपाठी, शिवजी अनूप तिवारी, शिल्पी तिवारी, साधना सक्सेना, आरती दुबे, सपना राजपूत, देवेंद्र पोरवाल, आशुतोष सिंह आदि ने अध्यापक पात्रता परीक्षा निरस्त कर पुरानी प्रणाली लागू करने की मांग की है ताकि उनको न्याय मिल सके।

News : Jagran (2.3.12) 
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : Police Questioning Prabha Tripathi for 2 hours

Posted on 17:59 by Unknown
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : Former Secretary Prabha Tripathi under Tight Scrutiny of Police

Posted on 08:50 by Unknown
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूर्व सचिव पर कसा शिकंजा, पूछताछ
(UPTET : Former Secretary Prabha Tripathi under Tight Scrutiny of Police)


रमाबाई नगर, हमारे प्रतिनिधि : टीईटी में चयन के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली के मामले में अब पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तलाश में घूम रही पुलिस टीम ने लखनऊ में उनसे पूछताछ की। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में मेरठ व आगरा भी पुलिस टीम गयी है।
बताते चलें कि 31 दिसंबर को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर 86 लाख 73हजार रुपये बरामद कर टीईटी चयन के नाम पर अभ्यर्थियों से वूसली का पर्दाफाश किया था। इसके बाद पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन व साक्षरता के प्रोग्राम कोआर्डीनेटर नरेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार कर चयन संबधी अभ्यर्थियों के प्रपत्र व भारी मात्रा में धनराशि बरामद की थी। 17 फरवरी को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लाकर पुलिस ने पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक से पूछतांछ की थी और गिरोह में अन्य सदस्यों के बाबत जानकारी जुटायी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में अबतक गिरफ्तार हुए पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय मोहन, नरेंद्र प्रताप सिंह, रमा शंकर मिश्रा, विनय सिंह, रतन कुमार, अमरेंद्र कुमार, मनीष चतुर्वेदी, माधव सिंह, हेमंत कुमार व योगेश कुमार के खिलाफ 25 फरवरी को गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन में जुटे अकबरपुर सीओ सुभाष शाक्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को लखनऊ जाकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी से पूछतांछ की। इस बाबत पूछने पर सीओ ने पूर्व सचिव से पूछतांछ में मिले तथ्यों के बाबत जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अबतक की पड़ताल में सामने आये गिरोह के सदस्यों की तलाश में मेरठ व आगरा पुलिस टीम गयी है।
News : Jagran (1.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : Stay on Primary Teacher hearing on 2nd March 2012 in Allahabad Highcourt

Posted on 06:22 by Unknown
UPTET : Stay on Primary Teacher hearing on 2nd March 2012 in Allahabad Highcourt

High Court Of Judicature at Allahabad


CAUSE LIST ALLAHABAD



Cause List
02/03/2012


AT 10.00 A.M.
COURT NO.33
HON'BLE MR. JUSTICE SUDHIR AGARWAL
Fresh, order, admission, hearing Service Writs relating to Educational Instituti
-ons and Service Writs relating to LocalBodies including Corporations and Co-ope
-rative Society; AND Listed Service Writs relating to Educational Institutions a
nd Service Writs relating to Local Bodies including Corporations and Co-operativ
-e Society from January 1st, 2009 onwardsincluding Bunch Cases


44. 76039/2011 YADAV KAPILDEV LAL BAHADUR ALOK KUMAR YADAV
RAJESH YADAV
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
K.S. KUSHWAHA
WITH WRIA- 76355/2011 SARASWATI SRIVASTAVA SAROJ YADAV
Vs. THE STATE OF U.P. AND OTHE C.S.C.
-RS C.N.TRIPATHI
R.A.AKHTAR
WITH WRIA- 76392/2011 SHIVANI ABHISHEK SRIVASTAVA
Vs. THE STATE OF U.P. AND OTHE C.S.C.
-RS RAJEEV JOSHI
C.N.TRIPATHI
WITH WRIA- 76595/2011 SABA ANJUM & OTHERS INDRASEN SINGH TOMAR
AMIT KUMAR SRIVASTAVA
Vs. STATE OF U.P. & ANOTHER C.S.C.
K.S. KUSHWAHA
WITH WRIA- 1442/2012 VASUDEV CHAURASIA & OTHERS RAVINDRA PRAKASH SRIV.
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
AKHILESH KUMAR
R.A. AKHTAR
WITH WRIA- 75392/2011 VIJAY KUMAR TRIPATHI & ANOTHER AJOY KUMAR BANERJEE
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
K.A. USMANI
WITH WRIA- 76039/2011 YADAV KAPILDEV LAL BAHADUR ALOK KUMAR YADAV
RAJESH YADAV
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
K.S. KUSHWAHA


Read More
Posted in Allahabad Highcourt, UPTET | No comments

Wednesday, 29 February 2012

UPTET : If Recruitment Process Not Starts, then Agitation

Posted on 18:39 by Unknown
भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन
(UPTET : If Recruitment Process Not Starts, then Agitation)

•टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक में ऐलान
गोरखपुर। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बुधवार को हुई बैठक में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने पर उग्र आंदोलन का ऐलान किया गया। बैठक में कहा गया कि जारी विज्ञप्ति में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं होने दिया जाएगा।

अध्यक्षता कर रहे आशुतोष मिश्र एडवोकेट ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने पर सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन होंगे। संयोजक नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि 31 मार्च तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मोर्चा को अधिक सक्रिय करने के लिए जिला प्रभारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें तूफैल अहमद को महराजगंज, धनंजय मल्ल को कुशीनगर, रूपेश मिश्र को देवरिया और संतोष पांडेय को सिद्धार्थनगर का प्रभारी बनाया गया।

इसके साथ ही मंडल के सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियाें को 11 की जगह 12 मार्च को 11 बजे पंत पार्क में आयोजित बैठक में आमंत्रित किया गया। बताया गया कि बैठक के बाद पंत पार्क से पदयात्रा करते हुए डीएम को उनके कार्यालय पर जाकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान विनोद कुमार चतुर्वेदी, धनंजय पांडेय, शिवम श्रीवास्तव, प्रभात शुक्ला, अमित त्रिपाठी व पूनम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

News : Amar Ujala (1.3.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : TET candidates will send MEMORANDUM to President

Posted on 18:17 by Unknown
'टीईटी छात्र संघर्ष मोर्चा' राष्ट्रपति को भेजेगा ज्ञापन
(UPTET : TET candidates will send MEMORANDUM to President)

वाराणसी : टीईटी छात्र संघर्ष मोर्चा शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगा।
मोर्चा की मंडल कोर कमेटी की बुधवार को शहीद उद्यान सिगरा में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कमेटी के अमर नाथ कुशवाहा, पंकज विश्वकर्मा, श्रीमती रंजना सिंह, संदीप सिंह, सत्यप्रकाश मौर्य, सतीश कुमार, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

News : Jagran (1.3.12)
Read More
Posted in | No comments

Huge Crowd of Unemployed comes for Registration in Employment Exchange

Posted on 04:10 by Unknown
सेवायोजन कार्यालय पर उमड़ी बेरोजगारों की भीड़(Huge Crowd of Unemployed comes for Registration in Employment Exchange)

अंबेडकरनगर, सेवायोजन कार्यालय पर पंजीयन कराने के लिए बेरोजगारों की जुट रही भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। गत एक सप्ताह से कार्यालय पर बेरोजगार पंजीयन करा रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार बनने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। मंगलवार को पंजीयन के लिए शिक्षित बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब पांच हजार लोगों ने पंजीयन के लिए आवेदन फार्म भरकर जमा किया। भीड़ से कार्यालय पर अव्यवस्था फैली रही।


एक समय था कि सेवायोजन कार्यालय पर इक्का-दुक्का शिक्षित बेरोजगार ही पंजीयन कराने पहुंचते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में कुछ राजनीतिक दलों ने बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा कर इनकी उम्मीदों पर पंख लगा दिया। चुनाव बाद कार्यालय पर बेरोजगारों के नामांकन कराने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को तो कार्यालय पर बेरोजगार युवक व युवतियों की जुटी भीड़ से मेले जैसा दृश्य बना रहा।

भीड़ देख विभाग के हाथ-पांव फूल गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा। बेरोजगारों को विभाग तत्काल नामांकन कार्ड मुहैय्या न करा सका और लोगों का फार्म जमा करने में ही अपनी भलाई समझी। गत सोमवार तक कार्यालय पर जहां 11 सौ बेरोजगारों का नामांकन हो सका था, वहीं मंगलवार को एक ही दिन में करीब पांच हजार बेरोजगारों ने पंजीयन के लिए फार्म जमा किया।

News : Jagran (28.2.12)
Read More
Posted in EMPLOYMENT EXCHANGE, UNEMPLOYED ALLOWANCE, UPTET | No comments

Unemployed Allowance : To get Unemployed Allowance, 3400 Unemployed made registration in Employment Exchange Chandoli

Posted on 04:05 by Unknown
भत्ता की आस में 3400 बेरोजगार पंजीकृत
(Unemployed Allowance : To get Unemployed Allowance, 3400 Unemployed made registration in Employment Exchange Chandoli )

चंदौली: नेताओं के चुनावी वायदों का सबसे ज्यादा असर रोजगार दफ्तर में देखने को मिल रहा है यहां लगातार बेरोजगारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। लैपटाप और बेरोजगारी भत्ता मिलने की आस में हर रोज सैकड़ों शिक्षित युवक व युवतियां दफ्तर खुलने से पूर्व ही पंजीयन कराने लिए रोजगार दफ्तर पहुंच डेरा डाल दे रहे हैं। नेताओं की घोषणा के बाद से अब तक इस दफ्तर में 3400 बेरोजगार पंजीयन करा चुके हैं।


गौरतलब है कि जनवरी माह में कई दलों के नेता विभिन्न जिलों में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी घोषणाओं से प्रभावित होकर युवा सबसे अधिक उत्साहित हैं। वैसे आमजन इसे मात्र चुनावी स्टट ही मान रही है। दो राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से चुनावी आमसभा के दौरान इस तरह का बयान दिया गया। प्रदेश में इससे पूर्व एक दल की सरकार थी तो उस समय बेरोजगारों को पांच सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। अब इस दल के नेता की तरफ से भत्ता की राशि 1000 करने के साथ ही लैपटाप देने का वायदा किया गया। वहीं नहले पे दहला मारते हुए दूसरे दल के नेता जी ने दो हजार की घोषणा कर बेरोजगारी भत्ता पाने की ललक को भी दोगुना कर दिया। इन नेताओं के बयानों के बाद तो रोजगार दफ्तर के बाहर पंजीयन कराने वाले बेरोजगार युवक युवतियों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। सेवायोजन कार्यालय सूत्रों के अनुसार जनवरी माह में 417 लोगों का पंजीयन किया गया इसमें 319 पुरुष और 98 महिला रहीं। इसी तरह 23 फरवरी तक 2983 पंजीयन किये गये हैं, जिसमें 1831 पुरुष व 1152 महिलाएं हैं।

News : Jagran
Read More
Posted in EMPLOYMENT EXCHANGE, UNEMPLOYED ALLOWANCE, UPTET | No comments

Huge Registration for hope of geting UNEMPLOYED ALLOWANCE

Posted on 03:52 by Unknown
बेरोजगारी भत्ता की आस में रजिस्ट्रेशन की होड़
(Huge Registration for hope of geting UNEMPLOYED ALLOWANCE)

Both BJP and SP is Promising to Distribute Unemployed Allowance, Tablet, Laptop etc.
It makes sudden increase in registration in Employment Exchanges of everwhere in UP.

इटावा, हमार प्रतिनिधि : चुनाव के दौरान राजनेताओं द्वारा शिक्षित बेरोजगारों के लिए की गयी घोषणाओं का असर सेवायोजन कार्यालय पर दिखने लगा है। बेरोजगारी भत्ता अथवा रोजगार पाने को बेताब छात्र-छात्राएं भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण के लिए उमड़ रहे हैं। हालत यह है कि सन्नाटे में रहने वाले रोजगार दफ्तर की रौनक एक बार फिर लौट आई है।
पक्का तालाब स्थित इटावा-औरैया जिले के संयुक्त सेवायोजन कार्यालय में इस समय रजिस्ट्रेशन कराने वाले शिक्षित बेरोजगारों का तांता लगा हुआ है। विधानसभा चुनाव में युवा, शिक्षित तथा बेरोजगारों को लुभाकर उनका वोट हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों ने नौकरी अथवा बेरोजगारी भत्ता दिये जाने की घोषणा की थी, यह भीड़ उसी का परिणाम है।
एक समय यह आ गया था कि इस कार्यालय की ओर कोई भी शिक्षित बेरोजगार झांकते भी नहीं थे। पंजीकरण का नवीनीकरण कराने में उदासीन थे। पूर्ववर्ती सपा सरकार ने जब 500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया उस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वालों की भारी भीड़ लगा करती थी। इस बार कोई भी बेरोजगार भत्ता से वंचित नहीं रहना चाहता है। शायद इसीलिए सरकार गठन से पूर्व ही वह रोजगार दफ्तर में अपना नाम दर्ज कराके अपनी पात्रता पक्की कर लेना चाहते हैं। दफ्तर में रोजाना 300 से ज्यादा बेरोजगार पंजीयन कराने आ रहे हैं।
पंजीयन की स्थिति
माह पंजीयन कुल
अक्टूबर 2321 72972
नवंबर 659 72878
दिसंबर 766 72926
जनवरी 1226 73404
महिला बेरोजगार -26741
पुरुष बेरोजगार-46663
जिला सेवायोजन अधिकारी एसबी सिंह एवं वरिष्ठ लेखाकार अहिवरन सिंह का कहना है कि बेरोजगारी भत्ता की उम्मीद में बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार पंजीयन को आ रहे हैं। फरवरी माह में तकरीबन 5 हजार से अधिक पंजीयन होने की उम्मीद है।

News : Jagran (29.2.12)
**********
बेरोजगारी भत्ते को उमड़े युवा

आपको पता है कि पिछले 15 दिन में उत्तर प्रदेश में अचानक बेरोजगारी बढ़ गई है। नहीं...नहीं, इसमें सरकार की कोई खामी नहीं है। दरअसल चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों ने तमाम युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में आने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात क्या कही, रोजगार पंजीयन कार्यालयों (इम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज) पर नौजवानों का हुजूम उमडऩे लगा।


पिछले 1 हफ्ते में राज्य के विभिन्न जिलों में रोजगार कार्यालयों पर रोजाना सैकड़ों नौजवान पंजीकरण के लिए आ रहे हैं। लखनऊ में ही हफ्ते भर में 1,000 से ज्यादा युवक पंजीकरण के लिए पहुंच चुके हैं और तादाद दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है। यहां से मिले आंकड़ों के मुताबिक 21 जनवरी से पहले दिन में बमुश्किल 15 पंजीकरण होते थे, लेकिन दोनों पार्टियों के घोषणापत्रों के बाद तादाद बढऩे लगी। 21 जनवरी को 66 बेरोजगार यहां पहुंचे और 31 जनवरी को 151 बेरोजगार धमक गए। अधिकारियों के मुताबिक दर्जन भर का औसत एक झटके में डेढ़ सौ का आंकड़ा पार कर गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा कहते हैं कि बेरोजगारी भत्ता महज चुनावी वायदा नहीं है। पहले भी ऐसा भत्ता मिल चुका है, इसलिए नौजवानों को इस बार भी उम्मीद लग गई है। भाजपा ने बेरोजगारों को 1,500 रुपये और सपा ने 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने का वायदा किया है।


News : Business Standard

**********************

यूपी में हर तरफ 'वादों' के भत्ते

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के चुनावी वादों के चलते सरकार के रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ गयी है.
शिक्षित बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप या टैबलेट पाने की उम्मीद में स्नातक तो क्या इंटर पास लड़के–लडकियां भी अपना नाम रोजगार दफ्तरों में दर्ज करवा रहें हैं.

आगरा की सेवायोजन अधिकारी ब्रज बाला गुप्ता ने बताया कि, “पंजीकरण सामान्य से कुछ ज्यादा ही हो गया है. बेरोजगारी भत्ते की वजह से काफी पंजीकरण स्नातक–परास्नातक का बढ़ गया है. जैसा कि सपा ने कहा है कि हमारी सरकार आने पर एक हजार रुपया महीने बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. भाजपा ने भी घोषणा की है कि हमारी सरकार आने पर दो हजार मिलेगा.”
बेरोजगारी भत्ते और इंटर पास लड़कियों के लिए कन्या विद्या धन की शुरुआत मुलायम सिंह यादव की पिछली सरकार ने की थी. इसके बाद मायावती सरकार ने इसे समाप्त कर दिया था.
बेरोजगारी भत्ते के लिए रोजगार दफ्तर में पंजीकरण जरूरी होता है.
ब्रजबाला का कहना है कि इस बार इंटर पास लड़के लडकियां भी लैपटाप और टेबलेट कम्प्यूटर पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहें हैं.

कुछ तो मिलेगा

रोजगार दफ्तर में सुबह से ही पंजीकरण कराने वालों की लाइन लग जाती है. पंजीकरण का समय तीन बजे खत्म होता है और उस समय भी कई लड़के लड़कियां अपना फ़ार्म जमा कर रहें थे.


अंग्रेजी से एम. ए बबिता माहौर और बीए, बीएड रेनू ने कहा कि वह इसीलिए रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं कि अगर नौकरी नहीं तो कम से कम कुछ भत्ता तो मिलेगा.
इस भत्ते से नौकरी के लिए फ़ार्म भरने और मोबाइल फोन का खर्च तो माँ बाप से नही लेना पडेगा.
ख़बरें हैं कि सभी जिलों में इसी तरह पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ गयी है.
लेकिन सबसे ज्यादा संख्या इलाहाबाद में बढ़ी है. इलाहाबाद में जहां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का दफ्तर है और पूरे प्रदेश से छात्र पढ़ने आते हैं, भीड़ इतनी बढ़ गई कि व्यवस्था बनाने के लिए रोज़गार कार्यालय में पुलिस लगानी पडी है.

हज़ारों अभिलाषी

हालत ये है की इलाहाबाद के जिस कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहले जहाँ दिन में सौ-पचास लड़के लड़कियां भी बमुश्किल पहुँचते थे वहीँ अब हजारों की भीड़ आ रही है.
लिहाजा कार्यालय की व्यवस्था बनाये रखने के लिए अब कार्यालय प्रबंधक ने नियम बनाया है कि एक दिन में केवल ज्यादा से ज्यादा दो हज़ार लड़के लड़कियां ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भी मानते है की ये सब चुनावी वादों का असर है !

इलाहाबाद में रोज़गार कार्यालय में भीड़ ये साबित करने के लिए भी काफी है कि रोज़गार आज के दौर में नौजवानों की पहली जरुरत है लेकिन वो ये भी जानते है जब पिछले सालों में तमाम सरकारें मिल कर रोज़गार के लिए कुछ नही कर पायीं तो अब कोई क्या करेगा..चलो रोज़गार नही रोज़गार भत्ता ही मिल जाये !
बेरोजगार युवकों का कहना है कि भत्ता मिले न मिले, पंजीकरण कराने से काम से काम बेरोजगारों की सही संख्या तो पता चलेगी

News : BBC.CO.UK
Read More
Posted in EMPLOYMENT EXCHANGE, UNEMPLOYED ALLOWANCE, UPTET | No comments

UPTET : Police is trying to dismiss stay on arrest of Prabha Tripathi

Posted on 03:37 by Unknown
प्रभा का अरेस्ट स्टे खारिज कराने की तैयारी
(UPTET : Police is trying to dismiss stay on arrest of Prabha Tripathi)

कानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से जुड़े घोटाले की जांच में जुटी रमाबाई नगर पुलिस और माध्यमिक शिक्षा सचिव प्रभा त्रिपाठी के बीच जंग छिड़ गई है। प्रभा त्रिपाठी के अरेस्ट स्टे लेने के बाद अब विवेचक ने उन पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। विवेचक ने इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र सौंपकर जांच में सहयोग के लिए मातहतों को उचित दिशा-निर्देश देने के लिए कहा है। सोमवार को विवेचक प्रभा त्रिपाठी से पूछताछ के लिए इलाहाबाद गए लेकिन वह नहीं मिलीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अब उनका अरेस्ट स्टे खारिज कराने के लिए भी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।


टीईटी घोटाले की जांच कर रही अकबरपुर (रमाबाई नगर) कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश त्रिपाठी टीम के साथ सचिव प्रभा त्रिपाठी से पूछताछ करने सोमवार को इलाहाबाद में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और सचिव के आफिस गए। वहां अफसरों ने बताया कि प्रभा त्रिपाठी को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पुलिस टीम वहां भी गई लेकिन पता चला कि प्रभा त्रिपाठी ने वहां ज्वाइन नहीं किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रभा त्रिपाठी जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वह न तो बयान दे रही है और न ही टीईटी घोटाले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीपी त्रिपाठी ने अपने स्तर से दस्तावेज तलाश कराए लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने पुलिस को बताया कि पूर्व निदेशक संजय मोहन ने टीईटी से संबंधित कागजात अपने एक व्यक्तिगत सहायक को दिए थे। अब यह सहायक कौन है, इसका पुलिस पता लगा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने प्रभा त्रिपाठी की जांच में सहयोग न करने की शिकायत निदेशक सीपी त्रिपाठी से की है। बकौल थानाप्रभारी अगर प्रभा त्रिपाठी ने जांच में मदद नहीं की तो वे कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर अरेस्ट स्टे खारिज करने की अपील करेंगे। इसलिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है। इन पत्रों को स्टे खारिज कराने का आधार बनाया जाएगा।

News : Amar Ujala (29.2.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

Tuesday, 28 February 2012

Police sent summon to Prabha Tripathi

Posted on 18:52 by Unknown
प्रभा को पुलिस ने भेजा समन
(Police sent summon to Prabha Tripathi)

रमाबाई नगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक संजय मोहन और राज्य संसाधन केेंद्र के असिस्टेंट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर नरेंद्र प्रताप सिंह सहित 12 लोगों के जेल जाने के बाद भी टीईटी मामले में पुलिस कोे कई अन्य सुराग मिले हैं। इसके चलते अभी और भी गिरफ्तारी होनी है। प्रभा त्रिपाठी से पूछताछ के लिए रमाबाई नगर पुलिस ने समन भेजा है। इस मामले में सीओ सदर सुभाषचंद्र शाक्य ने बताया कि पूछताछ के लिए प्रभा त्रिपाठी को समन भेजकर बुलाया जा रहा है।
बताया कि प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य जुटा लिए गए हैं जिस आधार पर कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होनी है। अगले कुछ दिनाें में गिरफ्तारी की जाएगी।

News : Amar Ujala (29.2.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : Culprit officer in TET should be prosecuted under Treason

Posted on 18:49 by Unknown
देशद्रोह का मुकदमा चले
(UPTET : Culprit officer in TET should be prosecuted under Treason)

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश ग्रेजुएट एसोसिएशन ने टीईटी के दोषी अधिकारियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। आजाद पार्क में हुई बैठक में अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग की है। गोविंद भाई पटेल, आरबी सिंह, आरसी पटेल, रामराज शामिल हुए।

News : Amar Ujala (29.2.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET Varanasi : TET Candidates have No Excitment to take TET Markshhet / Certificate

Posted on 18:44 by Unknown
टीईटी प्रमाणपत्र के लिए उत्सुक नहीं हैं अभ्यर्थी
(UPTET Varanasi : TET Candidates have No Excitment to take TET Markshhet / Certificate)


वाराणसी (ब्यूरो)। अभ्यर्थियों में जितनी उत्सुकता शिक्षक पात्रता परीक्षा का फार्म भरने और परीक्षा देने के लिए थी, उतनी उत्सुकता प्रमाणपत्र लेने के लिए नहीं दिख रही। हाल यह है कि अर्दली बाजार स्थित सीटीई परिसर से प्रमाणपत्रों का वितरण एक सप्ताह से हो रहा है पर इसे लेने के लिए अब तक लगभग तीस हजार अभ्यर्थी ही सीटीई कार्यालय पहुंचे हैं।

शिक्षा विभाग को दोबारा तिथि भी बढ़ानी पड़ी, जबकि पहले 21-25 फरवरी तक ही वितरण किया जाना था। अब पांच मार्च तक वितरण किया जाना है।


अभ्यर्थी इस संशय में भी हैं कि कहीं यह परीक्षा भी रद न हो जाए। गाजीपुर से प्रमाणपत्र लेने आए रामनिवास का कहना है कि परीक्षा दे दिया हूूं तो सोचा ले लूं लेकिन ऐसा नहीं लगता कि पास होने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। जौनपुर के अविनाश कुमार का कहना है कि फार्म भरते समय बहुत उत्सुकता थी पर अब तो लगता है कि शायद ही शिक्षकों की भर्ती होगी।

डीडीआर ओंकार शुक्ला का कहना है कि कुल 54 हजार प्रमाणपत्र वितरित किए जाने हैं।

News : Amar Ujala (29.2.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

UPTET : 62 Crore Rupees of TET forms sells is Missing

Posted on 18:37 by Unknown
टीईटी ः फार्म बिक्री के 62 करोड़ गायब
(UPTET : 62 Crore Rupees of TET forms sells is Missing)

लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के 62 करोड़ रुपये गायब हैं। फार्मों की बिक्री से आई यह रकम नियम के मुताबिक इलाहाबाद में यूपी बोर्ड के खाते में जमा होनी चाहिए। लेकिन अफसरों ने मिलीभगत करके ये रकम लखनऊ के एक बैंक में निदेशक व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम से खोले गए संयुक्त खाते में रख दी। पुलिस बोर्ड के पूर्व निदेशक संजय मोहन से इस खाते का नंबर और पता पूछकर हार चुकी है, लेकिन वह खामोशी साधे हुए हैं। पुलिस परिषद की पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी की भी तलाश कर रही है, जिससे गोरखधंधे का खुलासा हो सके। लेकिन, वे भी नहीं मिल रहीं। वहीं, घोटाले का दायरा बड़ा होने से पुलिस अफसर औपचारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

टीईटी फार्म की बिक्री पंजाब नेशनल बैंक से की गई थी। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए फार्म 500, एससी-एसटी के लिए 250 रुपये और विकलांगों के लिए मुफ्त था। टीईटी में 11 लाख 53 हजार परीक्षार्थी बैठे थे। फार्मों की बिक्री से आई रकम नियम के मुताबिक, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के खाते में जमा होनी चाहिए। लेकिन अफसरों ने ये रकम लखनऊ के एक बैंक में रखी। पुलिस ने संजय मोहन से टीईटी फार्म की बिक्री और उससे आई रकम के बारे में जानकारी मांगी थी।


उनसे पूछा गया था कि फार्म बिक्री के रुपये कहां रखे गए और इसका खाता नंबर क्या है। लेकिन सजय मोहन से पुलिस को कुछ खास हासिल नहीं हो सका।


औपचारिक तौर पर रमाबाईनगर (कानपुर) की पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि वह सिर्फ संजय मोहन के आपराधिक कृत्य की छानबीन कर रही है और उसकी जांच का दायरा इस बाबत दर्ज मुकदमा व उसके तथ्य हैं। पुलिस का यह जवाब तब है जबकि माध्यकि शिक्षा निदेशक जैसे बड़े अफसर और खासतौर पर सत्ता में गहरी पैठ रखने वाले संजय मोहन जैसे अफसर की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस ने ही टीईटी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा किया था। पुलिस सूत्रों का तो यह भी कहना है कि टीईटी फार्म की बिक्री से आए रुपयों में भी गोलमाल किया गया है। प्रभा त्रिपाठी को इसकी जानकारी है, इसीलिए वे पुलिस की पूछताछ से बचना चाहती हैं। इस संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, तो वह बचते रहे। बाद में उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया और घर का फोन उठा नहीं।

प्रभा त्रिपाठी को पुलिस ने भेजा समन ः टीईटी घोटाले में रमाबाई नगर पुलिस ने पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी को पूछताछ के लिए मंगलवार को सम्मन भेजा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक संजय मोहन और राज्य संसाधन केेंद्र के असिस्टेंट प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र प्रताप सिंह सहित 12 लोगों के जेल जाने के बाद भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

News :Amar Ujala (29.2.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments

परीक्षा निरस्त हुई तो लेंगे कोर्ट का सहारा

Posted on 18:18 by Unknown
परीक्षा निरस्त हुई तो लेंगे कोर्ट का सहारा

छिबरामऊ, जागरण प्रतिनिधि : शिक्षक पात्रता परीक्षा को निरस्त किये जाने की चर्चाओं को लेकर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में गहमागहमी मची हुई है। टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक में भर्ती प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर रोष व्यक्त करते हुये अभ्यर्थियों ने शीघ्र ही शिक्षकों की भर्ती किये जाने की मांग उठाई।
टीईटी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने कहा कि कुछ दागी लोगों की वजह से अगर भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार का परिवर्तन किया गया तो हम आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। भास्कर शाक्य ने कहा कि टीईटी भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने वाले व्यक्तियों के साथ्ज्ञ कड़ी कार्रवाई की जाये। जिससे भविष्य में कोई गड़बड़ी न हो सके। अंकित पाठक ने कहा कि न्यायालय को हमारे साथ न्याय करना चाहिये। केवल कुछ लोगों के तर्क पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना या न्याय संगत नहीं है। अरुण यादव ने कहा कि अगर यह प्रक्रिया निरस्त की जाती है तो हम सब आंदोलन के लिये विवश होंगे। इस मौके पर आनंद यादव, मोहित दुबे, अकरम अहमद, राजीव, निशांत, हिमांशू, गोविंद, सोनू, रवि, राजीव, रंजीत, पवन मौजूद रहे।

News : Jagran (27.2.12)
Read More
Posted in UPTET | No comments
Newer Posts Older Posts Home
Subscribe to: Comments (Atom)

Popular Posts

  • TET versus Acadmic Marks for Selection of Teacher
    TET versus Acadmic Marks for Selection of Teacher Hi Friends, See NCTE Notification for TET Marks is Selection Process : Qualifying marks (9...
  • UPTET Lucknow News : TET Marksheet / Certificate Distribution from 6th
    टीईटी प्रमाण पत्रों का वितरण 6 से   (UPTET Lucknow News : TET Marksheet / Certificate Distribution from 6th)   लखनऊ। अध्यापक पात्रता परीक्षा...
  • CTET Paper -II (Social Science) Answer Key Solved Paper for Exam on 29.01.2012
    CTET (Central Teacher Eligibility Test) Solved for Exam held on  29 January 2012 Question Paper -II (Social Science) Answer Key CTET January...
  • UPTET : Allahabad Highcourt Granted stay on arrest of Prabha Tripathi
    प्रभा त्रिपाठी की गिरफ्तारी पर रोक (UPTET : Allahabad Highcourt Granted stay on arrest of Prabha Tripathi  ) लखनऊ।।  टीईटी एग्जाम में गड़बड़...
  • UPTET : Teacher Recruitment Process Stopped, Data Feeding/Filtering work of TET Qualified Candidates Applications Continues
    शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रुकी, पर काम जारी (UPTET : Teacher Recruitment Process Stopped, Data Feeding/Filtering work of TET Qualified Candidat...
  • UPTET Varanasi : Result of TET Markseet / Certificate Distribution from 21st Feb 2012
    टीईटी रिजल्ट का वितरण 21 से (UPTET Varanasi : Result of TET Markseet / Certificate Distribution from 21st Feb 2012) वाराणसी। शिक्षक पात्रता ...
  • UPTET : Lucknow - TET Marksheet / Certificate distribution shall be after 26th Jan
    26 के बाद मिलेगा टीईटी का अंकपत्र   UPTET : Lucknow - TET Marksheet / Certificate distribution shall be after 26th Jan   लखनऊ, 21 जनवरी (संव...
  • UPTET Faizabad : TET Marksheet / Certificate Distribution Continued and upto 18th Feb from GGIC
    टीईटी अंकपत्रों का वितरण जारी (UPTET Faizabad : TET Marksheet / Certificate Distribution Continued and upto 18th Feb from GGIC) फैजाबाद, टीई...
  • UPTET : TET Marksheet/Certificate Distribution Starts from Today
    70 हजार टीईटी सर्टिफिकेट का वितरण आज से (UPTET : TET Marksheet/Certificate Distribution Starts from Today) वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : माध्...
  • UPTET Varanasi : TET Marksheet/Certficate distribution from 21st Feb
    टीईटी अंकपत्र का वितरण 21 फरवरी से (UPTET Varanasi : TET Marksheet/Certficate distribution from 21st Feb ) वाराणसी। शिक्षक पात्रता परीक्षा म...

Categories

  • AIIMS
  • Allahabad Highcourt
  • Assistant Professor
  • Associate Professor
  • Blog Comments
  • BTC
  • CTET
  • EMPLOYMENT EXCHANGE
  • M. Ed.
  • news
  • PGT
  • PROFESSOR
  • RTE
  • UNEMPLOYED ALLOWANCE
  • UPMSSCB
  • UPSC
  • UPSESSB
  • UPTET
  • UPTET 2012

Blog Archive

  • ▼  2012 (300)
    • ▼  March (24)
      • Unemployed Allowance / Employment Exchange : Due t...
      • UPTET Barabanki : Angry TET Candidates Candidates ...
      • UPTET : TET Morcha starts Agitation on Road
      • UPTET : TET Candidates Demanded Appointment
      • Online Registation in Employment Exchange of UP fo...
      • UPTET Rae Bareli : Teacher Recruitment should be C...
      • UPTET Aligarh : Culprits Should Be Punished
      • UPTET Merrut : TET Candidates demanded to Start P...
      • UPTET : TET Candidates Sent Letter to Chief Justic...
      • UPTET : To Protect Interests of TET, Sangarsh Morc...
      • UPTET : Delay in Recruitment, Candidates make Agit...
      • UPTET : Recruitment should be done at the Earliest
      • UPTET Devaria : TET Sangarsh Morcha - Fight for Ri...
      • UPTET : TET Candidates against Govt. Process for D...
      • UPTET : TET Candidates Angry, NOT Celebrating HOLI
      • UPMSSCB / UPSESSB : Now PGT Result faces allegatio...
      • UPTET : Allahabad Highcourt -Stay Furthur Extended...
      • UPTET : Prabha Triathi was under threat to shut he...
      • Without TET, If Candidates selected for Teacher af...
      • UPTET Agra : TET Candidates Made Roadshow, And gav...
      • UPTET Etawah : Candiatates confused about future o...
      • UPTET : Police Questioning Prabha Tripathi for 2 h...
      • UPTET : Former Secretary Prabha Tripathi under Tig...
      • UPTET : Stay on Primary Teacher hearing on 2nd Mar...
    • ►  February (201)
      • UPTET : If Recruitment Process Not Starts, then Ag...
      • UPTET : TET candidates will send MEMORANDUM to Pre...
      • Huge Crowd of Unemployed comes for Registration in...
      • Unemployed Allowance : To get Unemployed Allowance...
      • Huge Registration for hope of geting UNEMPLOYED AL...
      • UPTET : Police is trying to dismiss stay on arrest...
      • Police sent summon to Prabha Tripathi
      • UPTET : Culprit officer in TET should be prosecute...
      • UPTET Varanasi : TET Candidates have No Excitment ...
      • UPTET : 62 Crore Rupees of TET forms sells is Missing
      • परीक्षा निरस्त हुई तो लेंगे कोर्ट का सहारा
    • ►  January (75)
Powered by Blogger.

About Me

Unknown
View my complete profile