टीईटी अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार
(UPTET : TET Candidates against Govt. Process for Delay in Recruitments)
मोहनापुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा के पंचायत भवन में टीईटी उत्तीर्ण मोर्चा के तत्वावधान में बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पवन कुमार पांडेय ने की। इसमें टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शासन के खिलाफ हुंकार भरी।
ग्राम पंचायत एकमा के पंचायत भवन में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक में लक्ष्मीपुर ब्लाक इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मनोज कुमार कन्नौजिया को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्त को उपाध्यक्ष, निसार अहमद एवं अवधेश कुमार को सचिव, प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रभुनाथ यादव को संयोजक तथा रमेश चन्द्र यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश टीईटी कोर कमेटी के सदस्य तुफैल अहमद ने कहा कि टीईटी में गड़बड़ी का जिम्मेदार अभ्यर्थी नहीं, बल्कि वे लोग हैं जिन्होंने इस परीक्षा का ठीक ढंग से आयोजन नहीं कराया। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया तो मोर्चा विधानसभा घेरने के साथ-साथ उग्र प्रदर्शन करेगा। बैठक में कृष्ण कुमार गुप्ता, नितीश कुमार श्रीवास्तव, नम्रता सिंह, नीतू श्रीवास्तव, शाहिन सईद, रमेश चन्द्र यादव, फूलचन्द्र गुप्त, हरीश पांडेय समेत दर्जनों टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी मौजूद रहे।
News : Amar Ujala ( 4.3.12)
0 comments:
Post a Comment