|
(UPTET Gonda : 1400 Candidates NOT collected their TET Mark-sheet)
गोंडा। 1446 लोगों न अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रमाणपत्र नहीं लिया। राजकीय इंटर कालेज में दस दिनों तक वितरण के बाद शेष प्रमाण पत्र फैजाबाद के संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को लौटा दिए गए।
राजकीय इंटर कालेज में 15 से 24 फरवरी तक अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। प्राथमिक स्तर पर आये 4894 प्रमाणपत्रों में से 4114 तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर आये 4078 प्रमाणपत्रों में से 3412 प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। शुक्रवार तक प्राथमिक के 780 व उच्च प्राथमिक के 666 प्रमाणपत्र लेने अभ्यर्थी नहीं आये। अब इन प्रमाणपत्रों को वापस फैजाबाद के संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय भेज दिया गया है।
News : Amar Ujala (25.2.12)
0 comments:
Post a Comment