टीईटी: प्रमाणपत्रों के लिए जुटी भीड़
(UPTET Agra News : Crowd of TET candidates collected to take Marksheet / Certificate)
आगरा: शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के सफल उम्मीदवारों को प्रमाणपत्रों का वितरण शुरू हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुइयां में 20 काउंटर बनाकर प्रमाणपत्र बंटवाए गए। पहले दिन ही युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते पुलिस बल की व्यवस्था करनी पड़ी। कई उम्मीदवार बिना प्रवेश पत्र और परिचय पत्र के पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया।
जीआइसी प्रधानाचार्य बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रोलनंबर के हिसाब से प्रमाणपत्रों का वितरण किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों के पास पहचान और प्रवेश पत्र नहीं है, उनको जांच पड़ताल के बाद ही प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में विभाग की ओर से स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं आए हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते वितरण कार्य नहीं होगा।
News : Jagran ( 28.1.12)
0 comments:
Post a Comment