प्रभा त्रिपाठी की गिरफ्तारी पर रोक
(UPTET : Allahabad Highcourt Granted stay on arrest of Prabha Tripathi )
लखनऊ।। टीईटी एग्जाम में गड़बड़ी में शामिल अफसरों को सहायता मुहैया कराने के आरोप और बिना बताए ऑफिस नहीं आने पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव पद से हटाई गई प्रभा त्रिपाठी को राहत मिल गई है।
हाई कोर्ट इलाहाबाद बेंच ने सहूलियत देते हुए शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। विगत गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सी.पी. तिवारी ने प्रभा त्रिपाठी को हटाकर बासुदेव यादव को बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया था।
बताया जा रहा है कि प्रभा त्रिपाठी पर टीईटी गड़बड़ी में फंसे अधिकारियों की मदद करने का आरोप है। प्रभा की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद वे अब शासन के समक्ष जा सकती हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देशों का विधिक परीक्षण करवा रहे हैं। उन्हें शासन के निर्देश पर ही बोर्ड सचिव पद से हटाया गया है।
News : Navbharat Times (24.2.12)
0 comments:
Post a Comment