22 फरवरी तक मिलेंगे टीईटी के प्रमाण पत्र
(UPTET Merrut : TET Certificate Distribution upto 22nd Feb from GIC)
मेरठ : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रमाणपत्र अब 22 फरवरी तक वितरित किए जाएंगे। राजकीय इंटर कालेज से इन प्रमाणपत्रों का वितरण किया जा रहा है।
पहले 17 फरवरी तक टीईटी के प्रमाणपत्र मिलने की आखिरी तिथि रखी गई थी, अंतिम तिथि जानकर बहुत से लोग टीईटी का प्रमाणपत्र लेने पहुंचे थे। राजकीय इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ने बताया कि 22 फरवरी तक प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों प्रमाणपत्र कालेज के काउंटर से बांटे जाएंगे। 19 फरवरी को रविवार और 20 फरवरी सोमवार को शिवरात्रि की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा अन्य तिथियों पर प्रमाणपत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
News : Jagran ( 18.2.12)
0 comments:
Post a Comment