संजय मोहन से कुछ खास हासिल न कर सकी पुलिस
यूपी बोर्ड इलाहाबाद के आॅफिस में भी की छानबीन
(UPTET : Police had not gained significant information from Sanjay Mohan)
लखनऊ। टीईटी घोटाले में गिरफ्तार संजय मोहन को रिमांड पर लेकर राजधानी पहुंची पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। पुलिस ने उनके पार्क रोडि स्थित शिविर कार्यालय पर गई और वहां छानबीन की। बताया जाता है कि वहां पर उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा है। पुलिस ने इसके अलावा यूपी बोर्ड इलाहाबाद कार्यालय पर भी गई। वहां पर टीईटी से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पुलिस संजय मोहन को लेकर कानपुर चली गई। उन्हें रविवार को जेल भेज दिया जाएगा।
टीईटी धांधली में गिरफ्तार संजय मोहन को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उन्हें शुक्रवार की शाम राजधानी लाया गया। उनकी निशानदेही पर कुछ स्थानों पर छानबीन की गई और तीन लोगों से पूछताछ की गई। शुक्रवार की रात संजय मोहन राजधानी में ही रुके। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद संजय मोहन के बताने के मुताबिक उनके कार्यालय में छानबीन की गई, लेकिन पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा है। इसके बाद पुलिस दोपहर बाद उन्हें कानपुर वापस ले गई है।
पुुिलस को एक बड़े अफसर की तलाश
फैजाबाद। टीईटी घोटाले की जांच फैजाबाद भी पहुंच गई है। सहविवेचक क्षेत्राधिकारी स्तर के दिनेश त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम शनिवार की शाम अचानक शिक्षा भवन पहुंची। यहां संस्कृत शिक्षा के निरीक्षक राम लखन यादव के कक्ष में पहुंचकर उन्होंने उनसे बातचीत की। यादव ने बताया कि सह विवेचक कुछ जानकारियां हासिल करने पहुंचे थे। उनके स्तर से दी जाने वाली जानकारियां उपलब्ध करा दी गई। साथ ही उन्होंने यहां के अफसरों के फोन नंबर भी लिए हैं। सूत्र बताते हैं कि शिक्षा विभाग के एक बड़े अफसर से दूरभाष के जरिए भी सह विवेचक ने टीईटी से जुड़ी कुछ जानकारियां हासिल कर ली है।
News : Amar Ujala (19.2.12)
0 comments:
Post a Comment