टीईटी परीक्षार्थियों ने बनाया प्रस्ताव
(UPTET : TET Candidates Made a 10 Point Proposal)
बिल्थरारोड(बलिया): नगर के एक कोचिंग सेन्टर पर टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों ने बैठक कर आपस में विचार विमर्श कर दस सूत्रीय प्रस्ताव बनाया। बैठक में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आने वाली अड़चनों एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चल रही सुनवायी के संबंध में चर्चा की गयी तथा इसमें सभी अभ्यर्थियों ने तन-मन-धन से सहयोग करने का निर्णय लिया। बैठक में शिक्षक भर्ती का आधार टीईटी मेरिट को बनाये जाने, टीईटी को निरस्त न किये जाने, टीईटी पास अभ्यर्थिययों को समायोजित किये जाने व टीईटी को अफवाहों का शिकार न बनाया जाय आदि पर चर्चा हुई। बैठक में पप्पू मिश्र, चंद्रजीत सिंह, मुकेश तिवारी, मनोज वर्मा, नरेन्द्र कुमार, अजीत वर्मा, संतोष यादव, राघवेन्द्र चौरसिया राजेन्द्र कुमार, रवि कुमार, सत्येन्द्र कुमार, श्यामसुन्दर सिंह, रामप्रकाश, भास्कर द्विवेदी, किरन चौबे, उमेश प्रसाद आदि शामिल रहे
News : Jagran (26.2.12)

0 comments:
Post a Comment