टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मांगी भीख
(UPTET : TET Passed Candidates Made Peace March and Begged)
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण एकता संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को आजाद पार्क से शांति मार्च निकाला और भीख मांगी। अभ्यर्थी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। जेडी कार्यालय में नहीं थे। अभ्यर्थियों ने उनसे फोन पर बात की। जेडी ने आश्वस्त किया कि विभाग अभ्यर्थियों के साथ है तथा न्यायालय के आदेशों का पालन किया जा रहा है।
शांति मार्च आजाद पार्क से आरंभ होकर बालसन, मेडिकल चौराहे होते हुए जेडी कार्यालय तक पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, सुरेशमणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सुल्तान अहमद, डॉ.आरसी तिवारी, रामपूजन तिवारी, संजय यादव, प्रियंका साहू, राखी, राजेश राव, दीनदयाल कुशवाहा, फरहान अहमद आदि मौजूद रहे।
News : Amar Ujala (25.2.12)

0 comments:
Post a Comment