टीईटी अभ्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
(UPTET Saharanpur : TET Candidates Warn to Make Agitation / Andolan)
गंगोह। प्रशिक्षित स्नात्तक टीईटी ब्लाक इकाई की बैठक में किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा टीईटी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को अपने घोषणापत्र में शामिल नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का फेरबदल करती है तो वे आंदोलन करेंगे।
दून एकेडमी में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार द्वारा प्रशिक्षित स्नातक टीईटी पास अभ्यार्थियोेें का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। विधान सभा चुनाव की जद्दोजहद में सभी पार्टियां ने अपने घोषणा पत्र में बडे़-बड़े वायदे किए हैं, लेकिन टीईटी उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के भविष्य के बारे में किसी भी पार्टी ने नही सोचा और न ही अपने घोषणापत्र में उनकी समस्याओं को देखते हुए कोई घोषणा की। सभी राजनीतिक दलों के इस रवैए से आक्रोशित टीईटी उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के संघ ने चेतावनी दी है कि यदि टीईटी प्रशिक्षित स्नात्तक अभ्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न कर भर्ती प्रक्रिया में कोई भी परिवर्तन किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होगें। संघ ने चार मार्च को एक बैठक बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में बालिस्टर, योगेश, संतर सिंह, संदीप शर्मा, श्रवण पांचाल, मिनाक्षी, कुृलक्षेष्ठ शर्मा, अश्वनी, मनोज, निपुण, बानो जहां, सपना तोमर, साधना, सुमित सैनी, मोनू, सोनू चंद्रा, संजय कुमार, चैनपाल आदि मौजूद रहे।
News : Amar Ujala (27.2.12)

0 comments:
Post a Comment